NFT (Non Fungible Token) क्या है? – NFT कैसे बनाएं और कहां बेच सकते हैं
NFT बीते कुछ समय मे ग्लोबल स्तर पर काफी ट्रेंडिंग विषयों में से एक रहा है और धीरे धीरे इसका चलन भारत में भी बढ़ता जा रहा है ऐसे मे कई लोगो के मन मे यह सवाल है कि NFT Kya Hai?, NFT कैसे काम करता है?, NFT का इस्तेमाल क्यों किया जाता है और NFT कैसे बनाएं और कहां बेच सकते हैं?
तो आइये बिना समय गवाए पुरे विस्तार से जानते है कि NFT क्या है? ( What is NFT In Hindi)
NFT क्या है? (What is NFT In Hindi)
NFT का मतलब होता है Non Fungible Token, ये एक प्रकार का डिजिटल टोकन है, जिसे आप डिजिटल Assets या संपत्ति भी कह सकते है, हर NFT का एक यूनीक कोड होता है, जो पूरे डिजिटल दुनिया मे किसी और के पास नही हो सकता। ये एक डिजिटल असेट होते हैं जो फिजिकल रूप में नहीं मिलते।
इसे कोई भी क्रिएटिव शख्स अपने स्किल को पेंटिंग, गेम, GIF, म्यूजिक एलबम, मीम, कार्ड्स जैसे चीजों को NFT मे असाइन करके वैल्यू को जनरेट कर सकता है और इस डिजिटल असेट्स को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए संभाल और रिकॉर्ड करके रख सकता है
NFT (Non Fungible Token) में, Non Fungible का मतलब होता है “ऐसी दो चीजे जो आपस मे इंटरचेंजेबल नही हो”, अगर आपके पास फंजिबल एसेट (जैसे रुपया,डॉलर) है तो उसे आप आपस में इंटरचेंज कर सकते हो, जैसे 100 रुपये के नोट को दुसरे 100 के नोट के साथ बदला जा सकता है,
वहीं अगर आपके पास एक नॉन फंजिबल एसेट है जैसे NFT, तो इसे किसी दूसरी चीज के साथ बदला नही जा सकता है उदाहरण के तौर पर, डोर्सी के ट्वीट को किसी दूसरे ट्वीट के साथ नही बदल सकते।
आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि कुछ समय पहले जैक डोर्सी ट्विटर के पूर्व सीईओ ने अपने एक ट्वीट को NFT के जरिए नीलाम किया और इसके लिए उन्हें 24 लाख डॉलर यानी की लगभग 17 करोड़ रुपये मिले थे।
NFT लोगो के बीच कमाई का बेहतरीन जरिया बनता जा रहा है, एनएफटी के तौर पर एक 10 सेकंड की वीडियो क्लिप लगभग 66 लाख डॉलर यानी की 48.44 करोड़ रुपये में बिकी थी।
अमिताभ बच्चन ने भी मधुशाला की प्रति, साइन वाले पोस्टर और कुछ अन्य चीजों को NFT कलेक्शन के जरिए बेच कर लगभग 7.18 करोड़ रुपये कमाएं थे।
इस NFT (Non Fungible Token) का कॉन्सेप्ट पहली बार केविन मैककॉय और अनिल दास द्वारा मई 2014 में लाया गया था जो की ब्लॉकचेन तकनीक के उपर काम करता था।
इसे बनाने के पीछे उद्देश्य था कि कोई भी आर्टिस्ट या क्रिएटर अपने आर्ट को NFT मे असाइन करके यह दावा कर सकता है कि ये यूनिक आर्टवर्क उसका है और इस पर ऑनरशिप तय करने के लिए उसके पास NFT यानी Non Fungible Token है।
NFT का मार्किट कैप धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार Ethereum ब्लॉकचेन में जारी NFT का कुल मूल्य 340 मिलियन डॉलर से बढ़कर 14.3 बिलियन डॉलर हो गया है।
अमेरिकी बाजार के रिपोर्ट के अनुसर, 11% अमेरिकी नागरिक ने एनएफटी खरीदा है। जेफ़रीज़ के अनुसार एनएफटी का मार्किट साल 2025 तक 80 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।
Summary
- NFT एक यूनिक क्रिप्टोग्राफिक टोकन हैं जो की ब्लॉकचेन पर मौजूद होते हैं।
- NFT कलाकृति और रियल एस्टेट जैसी वास्तविक दुनिया की वस्तुओं को represent करता हैं।
- इन वास्तविक दुनिया की संपत्तियों को NFT के जरिये “टोकन करना” धोखाधड़ी की संभावना को कम करता है व उन्हें खरीदना, बेचना और व्यापार करना अधिक कुशल बनाता है।
- NFT व्यक्तियों की पहचान, संपत्ति के अधिकार आदि का represent करने का भी कार्य करता है।
NFT का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? (Why Are NFTs Used)
NFT का इस्तेमाल पेंटिंग, गेम, GIF, म्यूजिक एलबम, मीम, कार्ड्स जैसे चीजों की ओनरशिप पेश करने के लिए किया जाता है।
अगर किसी के पास NFT है तो इसका मतलब यह है कि उसके पास कोई यूनिक या एंटीक डिजिटल आर्ट वर्क है जिसका डिजिटल ओनरशिप उसके पास है जो पूरी दुनिया मे और किसी के पास नही होगा।
इसका इस्तेमाल अक्सर आर्टिस्ट किया करते है क्युकी एक डिजिटल आर्ट की अनलिमिटेड कॉपी हो सकती है या बनाई जा सकती है लेकिन ऐसे में कोई आर्टिस्ट NFT का इस्तेमाल करके एक ओरिजनल आर्टवर्क की कॉपी को ओरिजिनल करार दे सकता है और उसे बेच सकता है।
उदाहरण के तौर पर, मार्च 2021 की शुरुआत में, डिजिटल कलाकार Beeple के NFT का एक समूह $69 million डॉलर मे बिका था। ये कलाकृति Beeple के पहले 5,000 दिनों के काम का एक कोलाज था जिसका नाम ‘Everydays–The First 5000 Days’ रखा गया था। Beeple के इस NFT आर्ट की बिक्री ने एक नया मिसाल बनाया है।
NFT का इस्तेमाल अकसर आर्टिस्ट और कंटेंट क्रिएटर्स अपनी कीमती चीजों को मॉनेटाइज करने के लिए करते है और इन यूनीक और कीमती चीजों को नीलाम करने के लिए ऑक्शन हाउस जाने की जरूरत नही परती है, वो उस चीज को NFT के तौर पर सीधे कंज्यूमर को बेच सकते है, जिसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि अगर NFT को कहीं और बेचा जाता है तो उस पर रॉयल्टी मिलती है ठीक उसी तरह जैसे किताब को बेचने पर राइटर को रॉयल्टी मिलती है।
NFT कैसे काम करता हैं? (How Does NFT Work)
NFT भी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर काम करता है, फिल्हाल अभी के समय मे NFT एक ही ब्लॉकचेन पर काम करता है, जिसे Ethereums ब्लॉकचैन कहते है और लगभग सारे NFT इसी पर क्रिएट किए गए है और इससे जुड़ी सारी जानकारी इन्हीं ब्लॉक्स में स्टोर रहती है और एक बार एंट्री होने के बाद इन ब्लॉक में किसी भी तरह का छेड़छाड़ या फिर इन ब्लॉक को डिलिट नहीं किया जा सकता।
NFT का मुख्य रुप से उपयोग डिजिटल असेट्स या ऐसी चीजों के ओनरशिप पेश करने के लिए किया जाता है, जो एकदम यूनिक होते हैं ।
इसे भी दूसरे एसेट की तरह खरीदा या बेचा जा सकता है। आप चाहे तो खुद NFT बनाकर बेच सकते हैं, NFT के प्रारूप में पेंटिंग,पोस्टर,ट्वीट,ऑडियो या वीडियो जैसे कई चीज डिजिटल असेट्स के तौर पर पेश किए जा सकते हैं
आसान भाषा में समझे तो NFT के रूप में कोई आर्टवर्क या कोई भी ऐसी चीज जिसका दूसरा कॉपी किसी के पास नहीं हो उसका NFT करवा सकते है, जिसके बदले में आपको एक डिजिटल टोकन मिलता है और जिसका एक यूनिक आईडी नंबर होता है।
NFT कैसे बनाएं और कहां बेच सकते हैं? (How to Create and Sell NFTs In Hindi)
NFT बनाने के लिए आपके पास खुद का डिजिटल आर्ट या कोई भी डिजिटल चीज होनी चहिए और उसको NFT बनाकर बेचने के लिये नीचे बताएं गए Instruction को फ़ॉलो कर सकते है:
- अपना खुद का NFT बनाने के लिए आपको एनएफटी मार्केटप्लेस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करना होगा।
- जैस की OpenSea, Rarible, SuperRare आदि। इन ऐप्स को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।
- ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको उस पर अकाउंट बनाना होगा।
- एप्प पर अकाउंट फ्री मे खुलवा सकते है, सारे डीटेल डालने के बाद अकाउंट वेरिफिकेशन होता है।
- अकाउंट वेरिफाई हो जाने के बाद डिजिटल आर्ट को खरीद या बेच सकते है।
- खुद का एनएफटी बनाने के लिए सबसे पहले आपको ERC-721 सपोर्ट वाले ट्रस्ट वॉलेट या मेटा मास्क वॉलेट की जरूरत होगी।
- ये Wallet Ethereum के ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी पर आधारित है, इसके लिए आपको अपने वॉलेट मे ethereum क्रिप्टोकरंसी एड करके रखना होगा जो की Ethereum नेटवर्क का टोकन होगा क्युकी ये इसी नेटवर्क पर बिकती है।
- वॉलेट मे ethereum क्रिप्टोकरंसी होगा तो ट्रांजेक्शन फीस चुका सकते है।
- इसके बाद जिस भी चीज को एनएफटी मे असाइन करना है उसके लिए ऐप मे प्रॉजेक्ट के बटन पर क्लीक करना होगा।
- फिर आपको आपने वॉलेट को एथेरियम के ब्लॉक चेन से कनेक्ट करना होगा।
- इसके बाद जब आपका NFT क्रिएट हो जायेगा तो आपको एक सुपर-सिक्योर पासवर्ड और टोकन आईडी मिलता हे जिसके जरिए आप एनएफटी को ऐक्सेस कर सकते है।
- टोकन आईडी के जरिए कोई भी आर्ट बनाने वाले मालिक का नाम पता कर सकता है।
- इसके बाद अपने एनएफटी को बेचने के लिए मार्केटप्लेट पर लिस्ट करना होगा और उसका साइज 100MB से ज्यादा नही होना चहिए।
- अपने एनएफटी को अधिक से अधिक कीमत मे बिकवाने के लिए उसे प्रमोट करना होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग नीलामी मे अधिक से अधिक पैसे लगा सके।
FAQ – Frequently asked question
Q1. Non-fungible tokens किन चीजों का प्रतिवनिधित्व करता है?
Ans -: Non-fungible tokens किसी भी संपत्ति का डिजिटल रूप से प्रतिनिधित्व कर सकते हैं, जिसमें केवल ऑनलाइन संपत्ति जैसे डिजिटल कलाकृति और वास्तविक संपत्ति जैसे अचल संपत्ति शामिल हैं। NFT जिन संपत्तियों का प्रतिनिधित्व कर सकता है, उनमें इन-गेम आइटम जैसे अवतार, डोमेन नाम, ईवेंट टिकट और पेंटिंग, गेम, GIF, म्यूजिक एलबम, मीम, कार्ड्स जैसे चीजे शामिल हैं।
Q2. मैं NFT कैसे खरीद सकता हूं?
Ans -: कई एनएफटी केवल ईथर के साथ खरीदे जा सकते हैं, इसलिए आपके वॉलेट में ईथर क्रिप्टोकरेंसी का होना जरुरी है। फिर आप किसी भी ऑनलाइन एनएफटी मार्केटप्लेस के माध्यम से एनएफटी खरीद सकते हैं, जिसमें OpenSea, Rarible, और SuperRare आदि शामिल हैं।
Q3. क्या Non-Fungible Tokens सुरक्षित हैं?
Ans -: Non-Fungible Tokens , जो क्रिप्टोक्यूरेंसी की तरह ही ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करते हैं, आमतौर पर सुरक्षित होते हैं। ब्लॉकचेन की distributed nature एनएफटी को हैक करना मुश्किल बनाती है। NFT के लिए एक सुरक्षा जोखिम यह है कि यदि NFT को होस्ट करने वाला प्लेटफ़ॉर्म इस business से बाहर हो जाता है, तो आप अपने NFT तक पहुँच खो सकते हैं।
Read More -:
- Virtual Currency क्या है? – What is Virtual Currency In Hindi
- Digital Currency क्या है? – What is Digital Currency In Hindi
- CBDC क्या है? – What is Central Bank Digital Currency In Hindi
- Cryptocurrency : आसान शब्दों में जाने क्रिप्टोकरेंसी क्या है और कैसे काम करता है?
- Blockchain क्या है? – What is Blockchain Technology In Hindi
- Bitcoin क्या है? – What is Bitcoin In Hindi [पूरी जानकारी]
- बिटकॉइन माइनिंग क्या है? – What is Bitcoin Mining In Hindi
Conclusion
दोस्तों, हमनें आज के इस आर्टिकल में NFT (Non-Fungible Token) के बारे में विस्तारपूर्वक बात की और जाना कि NFT क्या है? (What is NFT In Hindi), NFT कैसे काम करता है?, NFT का इस्तेमाल क्यों किया जाता है और NFT कैसे बनाएं और कहां बेच सकते हैं?
आशा करता हूँ कि आपको NFT Kya Hai? के बारे में सारी जानकारी मिल चुकी होगी।
यदि आपको अभी भी NFT In Hindi से संबंधित कोई भी अब भी प्रश्न है तो वह आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं और यदि आपको ये आर्टिकल पढ़ कर अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जो कि क्रिप्टोकरंसी technology में इंटरेस्ट रखते हैं उन्हें जरूर शेयर करें।